ट्रंप प्रशासन के दावों पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें : कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 09:50 PM
ट्रंप प्रशासन के दावों पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें : कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के ट्रंप प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस दावे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी “चुप्पी” तोड़नी चाहिए कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष व्यापार एवं शुल्क को आधार बनाकर रुकवाया था.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने 23 मई, 2025 को न्यूयॉर्क स्थित अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय व्यापार अदालत (यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड) में एक बयान दाखिल कर कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक ‘युद्धविराम’ कराने और ‘शांति’ स्थापित करने के लिए अपने शुल्क अधिकारों का इस्तेमाल किया था.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को यह बताना चाहिए कि क्या यह सच है? रमेश ने यह भी कहा, “हावर्ड लुटनिक वही बात दोहरा रहे हैं जो खुद राष्ट्रपति ट्रंप 11 दिनों में तीन अलग-अलग देशों में आठ बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसी तरह का बयान देते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए एक तटस्थ स्थान का ज.क्रि किया है.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री, चुप्पी तोड़िए.” अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया है. दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu