पुलिस को मिली हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक को पीटने का आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 09:03 PM
पुलिस को मिली हनी सिंह के खिलाफ शिकायत, कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक को पीटने का आरोप
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें उन पर एक कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया गया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. अधिकारी ने कहा कि एक कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था. एक व्यक्ति ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) थाने में शिकायतकर्ता के रूप में कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी मालिक के नाम से शिकायत दी.

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बीकेसी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया, लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. सिंह को “ब्राउन रंग”, “देसी कलाकार” और “लुंगी डांस” जैसे गानों के लिए जाना जाता है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu