ताकतवर महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी : राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Mar 2024 08:02 PM
ताकतवर महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी : राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की ‘नारी न्याय’ गारंटी का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोजग़ार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?”

उन्होंने सवाल किया, “क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?” उन्होंने कहा, “कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक.’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा.”

राहुल गांधी ने कहा, “इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी र्भितयां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं. हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं.” उन्होंने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा, “50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती से देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu