अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह: आज ‘ठंडा दिन’ रहने का अनुमान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 12:00 PM
अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह: आज ‘ठंडा दिन’ रहने का अनुमान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अयोध्या और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा और आज ‘शीत दिन’ की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि कोहरे की वजह से सुबह नौ बजे तक दृश्यता 1,000 मीटर तक रह गयी।

मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या में सोमवार को ‘ठंडा दिन’ रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और इसके दोपहर एक बजे तक संपन्न होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजन स्थल पर 7,000 से अधिक आमंत्रित लोगों की सभा को संबोधित करेंगे जिनमें संत और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं।

आईएमडी ने अयोध्या और आसपास के इलाकों के लिए मौसम संबंधी सूचना उपलब्ध कराने के वास्ते बृहस्पतिवार को एक सर्मिपत वेबपेज शुरू किया है। इसमें दुनिया की प्रमुख भाषाओं जैसे कि ंिहदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा की प्रवृत्ति समेत सभी मौसम मानकों पर सूचना है।

वेबपेज पर अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और नयी दिल्ली समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए मौसम संबंधी सूचना उपलब्ध है। ंिहदी और अंग्रेजी उपयोगकर्ताओं के लिए सात दिन के पूर्वानुमान और सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय वाला एक मौसम बुलेटिन भी दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘बहुत घना कोहरा’ तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है। 51 और 200 मीटर के बीच दृश्यता का मतलब ‘घना’ कोहरा, 201 और 500 के बीच ‘मध्यम’, और 501 और 1,000 के बीच दृश्यता का मतलब ‘हल्का’ कोहरा होता है।

‘ठंडे या शीत दिन’ का मतलब है कि जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो। अत्यधिक ठंडे दिन से मतलब है कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक नीचे हो।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav