ब्रिटेन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, तंजानिया की राष्ट्रपति से भेंट की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Sep 2022 09:50 PM
ब्रिटेन में राष्ट्रपति मुर्मू ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, तंजानिया की राष्ट्रपति से भेंट की
ऑडियो सुनें

लंदन. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सोमवार को यहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन से मुलाकात की. तीन दिवसीय दौरे पर लंदन आईं राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां वेस्टंिमस्टर हॉल का दौरा किया और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि दी.

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया,‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेस्टंिमस्टर एबे, लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल हुईं.’’ राष्ट्रपति भवन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि के लिए आधिकारिक आगंतुक कक्ष में तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन से मुलाकात की.’’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन में राजकीय अंत्येष्टि की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना से मुलाकात की. इससे पूर्व, राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय द्वारा बंिकघम पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुई थीं. राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार शाम लंदन पहुंचीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu