मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन: गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; युमनाम खेमचंद आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर: मणिपुर में लगभग एक साल से चले आ रहे राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर राज्य से राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। मणिपुर में युमनाम खेमचंद सिंह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 6 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

राष्ट्रपति की ओर से जारी घोषणा में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत 13 फरवरी 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी 2026 से वापस लिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button