बीजापुर में ‘प्रेशर बम’ धमाका, जवान घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘प्रेशर बम’ धमाके की चपेट में आकर सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान थाम ंिसह घायल हो गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नेलसनार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की आठवीं वाहिनी के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था. दल के जवान जब इंद्रावती नदी के किनारे पांडे मुर्गा और बांगोली गांव के मध्य थे, तब दोपहर बाद लगभग 02:40 बजे जवान थाम ंिसह का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया. इससे बम में विस्फोट हुआ और थाम ंिसह घायल हो गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button