पिछली सरकार की ‘एक जिला एक माफिया’ नीति ‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ से बदला: आदित्यनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 07:38 PM
पिछली सरकार की ‘एक जिला एक माफिया’ नीति ‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ से बदला: आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकारों की ”एक जिला एक माफिया” की नीति को ”एक जिला एक मेडिकल कॉलेज” से बदल दिया है और इससे पूरे राज्य में लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है.

आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के आठ साल पूरे होने पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में 2017 से अब तक की अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में किए गए विकास पहलों और नीतिगत सुधारों को प्रर्दिशत करने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

आदित्यनाथ ने कहा, ”पिछली सरकारों ने ‘एक जिला, एक माफिया’ पैदा किया. आज सरकार ने ‘एक जिला, एक मेडिकल’ कॉलेज दिया है, ‘एक जिला एक उत्पाद’ दिया है. उसने नए रोजगारों का सृजन किया है. उसने कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को पुनर्जीवित किया है.ह्व उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में निवेश का एक नया युग आया है और वह अपने नए मूलभूत ढांचे के साथ, सर्वाधिक एक्सप्रेसवे, सर्वाधिक मेट्रो रेल, सर्वाधिक रेलवे नेटवर्क के साथ देश में आज अग्रणी राज्य बनकर उभरा है.

आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य का प्रशासनिक ढांचा वही रहा है लेकिन 2017 में सरकार में बदलाव ने उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से बदल दिया है. उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) राज्य की सत्ता में थी. लेकिन उस साल भाजपा सत्ता में आई और 2022 में भी उसने लगातार दूसरी बार सरकार बनायी. आदित्यनाथ ने दावा किया कि पहले राज्य विकास में पिछड़ा हुआ था, युवा पहचान के संकट से जूझ रहे थे और बेरोजगारी और भूख ने लोगों को निराशा में डाल दिया था.

उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं और व्यापारी असुरक्षित महसूस करते थे, आज उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर है, वह महिलाओं को सशक्त बना रहा है, युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर रहा है और प्रमुख विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतार रहा है जिससे यह देश के अग्रणी राज्यों में से एक बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 से पहले राज्य में दंगे अक्सर होते थे और उस समय राजनीतिक आंदोलनों में शामिल लोग जानते थे कि स्थिति कितनी कठिन थी.

उन्होंने कहा, ह्वहम लोगों ने 2017 में जनता जनार्दन से वादा किया था कि हम सबको सुरक्षा देंगे, सबका सम्मान करेंगे, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर गांव, हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान और हर जरूरतमंद को उपलब्ध कराएंगे. आपने देखा होगा सड़कों का जाल पूरे प्रदेश में बढ.ा है. देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे के रूप में आज उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है.ह्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 17 शहर स्मार्ट सिटी बने हैं तथ जन सुविधाओं को बेहतरीन करने की और अग्रसर हुए हैं.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा का बेहतर माहौल देने के लिए पुलिस में सुधार किए गए साथ नए पुलिस कमिश्नरेट बनाए गए. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पुलिसिंग का बेहतर ढांचा खड़ा किया गया है और सरकार ने अब तक लोग दो लाख 12 हजार से अधिक पुलिसर्किमयों की भर्ती किया है.

आदित्यनाथ ने कहा, ”पीएसी कंपनियां दंगाइयों के लिए काल होती थीं, लेकिन पिछली सरकारों ने शरारतन उन्हें बंद किया. आज हम लोगों ने सभी कंपनियों को बहाल किया है और इसके साथ ही उनमें सुधार किए गए हैं.ह्व एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष के आठ वर्ष पूर्ण हुए है तथा इन आठ की वर्षो की तुलना 2017 से पहले 70 वर्ष तक किये गये कार्यों से किया जाये तो यह आठ वर्ष भारी पड़ते हैं.

उन्होंने कहा कि बेहतरीन कार्यो के फलस्वरूप नये उत्तर प्रदेश का निर्माण हुआ है तथा आज नये उत्तर प्रदेश में नया गोरखपुर भी सबके सामने है. उन्होंने गोरखपुर की चर्चा करते हुए कहा कि 2017 से पूर्व यहां उर्वरक संयंत्र बंद था जो प्रारम्भ हो चुका है. योगी ने कहा कि कहा कि गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय हैं जबकि 2017 से पूर्व केवल दो विश्वविद्यालय थे. उन्होंने कहा कि पांचवें वानिकी विश्वविद्यालय का भी निर्माण होने जा रहा है.

उन्होंने गोरखपुर में सड़कों की कनेक्टविटी बहुत अच्छी होने का दावा करते हुए कहा कि गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, सोनौली, देवरिया जाने वाले सभी मार्ग आज ‘फोरलेन’ बन चुके है तथा यहां शहर में भी सड़को का जाल बिछाया गया है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रदेश और गोरखपुर में विगत आठ वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास और हासिल उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी की मुख्यमंत्री ने शुरुआत करने के बाद यहां लगाए गए 20 विभागों-संस्थाओं के स्टालों का अवलोकन किया. कार्यक्रम स्थल पर सूचना विभाग की तरफ से एक विस्तृत गैलरी में विकास प्रदर्शनी भी लगाई गयी है, मुख्यमंत्री ने इस गैलरी का भ्रमण कर प्रर्दिशत विकासपरक उपलब्धियों को भी देखा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu