प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांधी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ के मंत्र को लागू किया: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Oct 2023 09:34 PM
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से गांधी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ के मंत्र को लागू किया: शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि जनभागीदारी की शक्ति से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ के मंत्र को लागू किया है. दो अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी नागरिकों से स्वच्छता के लिए एक घंटे के श्रमदान की अपील पर शाह ने अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया.

झाड़ू चलाकर शाह ने अहमदाबाद में रानीप बस स्टॉप और आसपास के क्षेत्र को साफ करने के अभियान में भाग लिया. शाह ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ”स्वच्छता में ही भगवान का वास है.” शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज की कई समस्याओं को जन आंदोलन में बदल दिया है और स्वच्छता इनमें पहला है. गृह मंत्री ने कहा, ”स्वच्छ भारत अभियान को जन भागीदारी की शक्ति से जोड़कर, प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जी के स्वच्छता ही सेवा के मंत्र को लागू किया है.”

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरणा लेकर प्रत्येक भारतीय स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर आज मैंने अहमदाबाद में स्वच्छता अभियान में भाग लिया. आइए हम सब मिलकर स्वच्छ और ्स्विवणम भारत के निर्माण में योगदान दें.” प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार को नेताओं से लेकर छात्रों तक सभी क्षेत्रों के लोगों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में हिस्सा लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu