
औरंगाबाद/गयाजी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नालंदा विश्वविद्यालय का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास ”फर्जी डिग्री” है और ऐसे में उन्हें शिक्षा की बात समझ नहीं आती. लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने औरंगाबाद की एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री पर डिग्री को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”दुनिया का सबसे बेहतरीन विश्वविद्यालय, नालंदा विश्वविद्यालय था, जिसमें प्रवेश के लिए चीन, जापान और कोरिया से छात्र कतार में रहते थे.” राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “लेकिन नरेन्द्र मोदी को ये बातें (समझ) नहीं आतीं. उनके पास फर्जी डिग्री है.” उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा विश्वविद्यालय को एक बार फिर विश्वस्तरीय बनाया जाएगा.
प्रधानमंत्री ‘वोट चोरी’ करके केंद्र में ‘जंगलराज’ लाए हैं: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘वोट चोरी’ करके केंद्र में ‘जंगलराज’ लाए हैं. गांधी ने औरंगाबाद और गयाजी जिलों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं तथा ये लोग ‘वोट चोरी’ के बिना चुनाव नहीं जीत सकते.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने युवाओं से मुश्तैद रहने का आह्वान किया और कहा कि यदि ‘वोट चोरी’ रोक दी गई कि इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन सूपड़ा साफ (स्वीप) कर देगा.
उन्होंने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ”पकड़ रखा है” और अब इस प्रदेश में ”नीतीश कुमार की सरकार” कभी नहीं बनने वाली है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जिस तरह ‘रिमोट’ के जरिये टेलीविजन चैनल बदले जाते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ”नीतीश कुमार का चैनल” बदलते हैं तथा बिहार के मुख्यमंत्री वही करते हैं जो भाजपा के ये दोनों शीर्ष नेता चाहते हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ‘वोट चोरी’ की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि इसके बगैर वो जीत नहीं सकते. राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वह ”वोट चोरी” को रोकने के लिए मुस्तैद रहें.
कांग्रेस नेता गांधी ने एक बार फिर यह दावा किया कि नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं.
गांधी ने कहा, ”बिहार के लोगों को लगता है कि नीतीश जी की सरकार है. लेकिन नीतीश जी का कोई लेनादेना नहीं है. जैसे रिमोट से टीवी का चैनल बदला जाता है, वैसे ही मोदी जी और अमित शाह, नीतीश जी का चैनल बदलते हैं. वह जो चाहते हैं, नीतीश जी वही करते हैं.”
राहुल गांधी ने दावा किया, ”भाजपा ने नीतीश जी को पूरा ‘कंट्रोल’ कर रखा है, दबाकर पकड़ रखा है. बिहार में नीतीश जी की सरकार कभी नहीं बनने वाली है. खत्म हो गया काम….” प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी जी कहते हैं कि युवा रील्स बनाकर पैसा कमा रहे हैं. कौन कमा रहा है? उस पैसे से फायदा अदाणी और अंबानी को हो रहा है.” कांग्रेस नेता गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को व्यस्त रखना चाहते हैं ताकि वे सवाल न पूछ सकें. उन्होंने कहा कि मोदी जी युवाओं को उसी तरह एक नए ‘नशे’ में लगा रहे हैं, जैसे शराब या ‘ड्रग्स’ (मादक पदार्थ) का नशा होता है.
उन्होंने कहा कि बिहार में प्रश्न पत्र लीक होते हैं और अमीर छात्रों को उसका लाभ मिलता है, जबकि गरीब छात्र मेहनत के बावजूद पीछे रह जाते हैं. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर ”वोट चोरी” का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मालूम है कि वे बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते, इसलिए वे हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि वोट चुराया जाए लेकिन बिहार की जनता ऐसा होने नहीं देगी. उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए जनता को एकजुट रहना होगा.
राहुल गांधी ने कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी और नीतीश जी जंगलराज की बात करते हैं. मैं बताता हूं कि नरेन्द्र मोदी ने वोट चोरी करके दिल्ली (केंद्र) में जंगलराज लागू किया है. महराष्ट्र, हरियाणा और छत्तीसगढ. में सरकार चोरी की, अब ये लोग बिहार में सरकार चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर ‘वोट चोरी’ का रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा ‘वोट चोरी’ को रोकेंगे.
उन्होंने दावा किया, ”मैं गारंटी से कह सकता हूं कि मोदी जी और नीतीश जी वोट चोरी के बिना चुनाव नहीं जीत सकते. अगर आपने वोट चोरी रोक दी तो यहां पर महागठबंधन सूपड़ा साफ करने वाला है.” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में बिहार के लोगों पर मजदूर का ‘टैग’ लग गया है. उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बिहार के युवाओं को उनके प्रदेश में रोजगार नहीं मिल सकता. कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार किसी एक जाति और किसी एक धर्म की नहीं होगी, बल्कि सभी जातियों और वर्गों की सरकार तथा ‘बिहार की आवाज’ होगी.
नीतीश को भाजपा ने ‘पकड़ रखा है’, अब कभी नहीं बनेगी उनकी सरकार: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ”पकड़ रखा है” और अब इस प्रदेश में ”नीतीश कुमार की सरकार” कभी नहीं बनने वाली है. उन्होंने औरंगाबाद और कुटुंबा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जिस तरह रिमोट के जरिये टेलीविजन चैनल बदले जाते हैं, उसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ”नीतीश कुमार का चैनल” बदलते हैं तथा बिहार के मुख्यमंत्री वही करते हैं जो भाजपा के ये दोनों शीर्ष नेता चाहते हैं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ‘वोट चोरी’ की पूरी कोशिश करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि इसके बगैर वो जीत नहीं सकते. राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वह ”वोट चोरी” को रोकने के लिए मुस्तैद रहें. कांग्रेस नेता ने एक बार फिर यह दावा किया कि नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं.
उनका कहना था, ”बिहार के लोगों को लगता है कि नीतीश जी की सरकार है. लेकिन नीतीश जी का कोई लेनादेना नहीं है. जैसे रिमोट से टीवी का चैनल बदला जाता है, वैसे ही मोदी जी और अमित शाह, नीतीश जी का चैनल बदलते हैं. वह जो चाहते हैं, नीतीश जी वही करते हैं.” राहुल गांधी ने दावा किया, ”भाजपा ने नीतीश जी को पूरा कंट्रोल कर रखा है, दबाकर पकड़ रखा है. बिहार में नीतीश जी की सरकार कभी नहीं बनने वाली है. खत्म हो गया काम….” कांग्रेस नेता ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि ”कभी ऐसा समय था जब चीन, जापान और अन्य देशों के छात्र पढ़ाई के लिए बिहार आया करते थे, लेकिन आज बिहार के युवाओं को रोजगार के बजाय पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.”
उन्होंने घोषणा की कि ”इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नालंदा में विश्व स्तर का विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा.” प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी जी कहते हैं कि युवा रील्स बनाकर पैसा कमा रहे हैं. कौन कमा रहा है? उस पैसे से फायदा अदाणी और अंबानी को हो रहा है.” कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को व्यस्त रखना चाहते हैं ताकि वे सवाल न पूछ सकें. उन्होंने कहा कि मोदी जी युवाओं को उसी तरह एक नए ‘नशे’ में लगा रहे हैं, जैसे शराब या ड्रग्स का नशा होता है.



