प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे मौका दिया है: जद(एस) नेता कुमारस्वामी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 06:13 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे मौका दिया है: जद(एस) नेता कुमारस्वामी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें रविवार शाम शपथ लेने वाले नये मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर सेवा करने का मौका दिया है और इसका श्रेय कर्नाटक के लोगों को दिया. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री बनने की अपनी इच्छा दोहराई, लेकिन साथ ही कहा कि उन्होंने किसी मंत्रालय की मांग नहीं की है.

कुमारस्वामी ने कहा, “नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (जे पी नड्डा), गृह मंत्री (अमित शाह) और रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है. उन्होंने मुझे चुना और मुझे मौका दिया. इसका पूरा श्रेय कर्नाटक के लोगों को जाता है.” नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका इरादा इस अवसर का उपयोग कर देश और राज्य के लोगों की ईमानदारी से सेवा करना है.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट जीतकर न केवल जद(एस) के इस गढ. को फिर से हासिल करने में कामयाब रहे, बल्कि भाजपा के साथ गठबंधन कर कर्नाटक में अपनी पार्टी की खोई हुई राजनीतिक प्रासंगिकता को वापस पाने में भी सफल रहे. कुमारस्वामी ने कांग्रेस के वेंकटरमणे गौड़ा (जिन्हें स्टार चंद्रू के नाम से भी जाना जाता है) को 2,84,620 मतों के अंतर से हराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu