प्रधानमंत्री मोदी ने शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Oct 2023 09:07 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की
ऑडियो सुनें

शिरडी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को शिरडी स्थित श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. मोदी के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी थे. प्रधानमंत्री ने बाद में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित निलवंडे बांध का ‘जल पूजन’ किया और बांध के बाएं किनारे के नहर नेटवर्क का उद्घाटन किया.

इस 85 किलोमीटर लंबे नहर नेटवर्क से पानी के पाइप वितरण नेटवर्क की सुविधा से 182 गांवों को लाभ होगा. निलवंडे बांध का विचार पहली बार 1970 में आया था. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसे लगभग 5,177 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है. मोदी 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के लिए गोवा भी जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu