प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 12:28 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान निधन हो गया था।

नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।” नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav