प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 09:52 PM
प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो पुरी-राउरकेला-पुरी मार्ग पर परिचालित होगी. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. दक्षिण पूर्व रेलवे की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री देशभर में अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे.

इस ट्रेन से पुरी से राउरकेला के बीच की दूरी साढ.े सात घंटे में तय होगी. यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पुरी से सुबह पांच बजे रवाना होगी और दोपहर पौने एक बजे राउरकेला पहुंचेगी. वापसी यात्रा में ट्रेन राउरकेला से दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और रात्रि नौ बजकर 40 मिनट पर पुरी पहुंचेगी.

यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़कर सभी छह दिन परिचालित होगी. यह अपनी यात्रा में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर शहर और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी. प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को इस वर्ष मई में हरी झंडी दिखाई थी जो पुरी और हावड़ा के बीच शुरू हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu