राजस्थान में 2.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं आएंगी: रिपोर्ट

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 03:50 PM
राजस्थान में 2.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं आएंगी: रिपोर्ट
ऑडियो सुनें

जयपुर: एमएसएमई निर्यात संवर्धन परिषद की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान ने वित्त वर्ष 2023-24 में 2.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आर्किषत किए हैं। परिषद ने अपने अध्ययन ‘प्रगतिशील राजस्थान में निवेश, विकास और वृद्धि 2020-21 से 2023-24’ में यह जानकारी दी।

इसके अनुसार,”राजस्थान ने 2023-24 में 2,86,498 करोड़ रुपये के नए निवेश प्रस्ताव आर्किषत किए। इससे पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान यह आंकड़ा 1,59,233 करोड़ रुपये था। इस तरह आलोच्य वित्त वर्ष में इसमें 1,27,265 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।”

परिषद के चेयरमैन डी एस रावत ने आज यहां कहा कि इस साल 12 फरवरी को सेंटर फॉर मॉनिटंिरग आॅफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में घोषित नई निवेश परियोजनाएं 2,81,106 करोड़ रुपये की हैं।

उन्होंने आगे कहा कि 2023-24 में पूरी की गई निवेश परियोजनाएं 51,780 करोड़ रुपये की थीं, जबकि 2022-23 में पूरी की गई परियोजनाएं 41,015 करोड़ रुपये की थीं। उन्होंने चालू परियोजनाओं को पूरा करने के लिए दक्षता की जरूरत पर जोर दिया। अध्ययन में प्रत्येक परियोजना की समीक्षा करने और तय समयसीमा के भीतर सभी बाधाओं को दूर करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति के गठन पर बल दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital