पीटीआई नेताओं ने पाकिस्तान के बजट को बनावटी और अवास्तविक करार दिया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Jun 2023 04:44 PM
पीटीआई नेताओं ने पाकिस्तान के बजट को बनावटी और अवास्तविक करार दिया…
ऑडियो सुनें

पाकिस्तान: पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार द्वारा पेश बजट की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने आलोचना करते हुए इसे बनावटी और अवास्तविक करार दिया। पीटीआई के नेताओं ने वित्त मंत्री पर आरोप लगाया कि ब्याज भुगतान और गैर-कर राजस्व मद में एक ट्रिलियन (1,000 अरब) रुपये का घालमेल किया गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटने के कारण दिवालिया होने के खतरे से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 14.4 अरब रुपये का बजट पेश किया। नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन) में डार ने बजट पेश किया और कहा कि सरकार का लक्ष्य आगामी वित्तीय वर्ष में 3.5 फीसदी की विकास दर हासिल करने का है।

पीटीआई नेताओं ने इसे ‘इंस्टाग्रामेबल बजट’ करार दिया। पीटीआई नेता हमद अजहर ने आरोप लगाया कि वेतन बढ़ोतरी समेत कई ऐलान वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए किये गये हैं। अजहर ने कहा कि वित्त मंत्री ने मुद्रास्फीति को कम करने और अर्थव्यवस्था को डूबने से बचाने के लिए किसी योजना का जिक्र नहीं किया जबकि कच्चे माल के आयात पर प्रतिबंध के कारण औद्योगिक उत्पादन में पिछले दो महीनों के दौरान 25 फीसदी की गिरावट आई है। अजहर ने कहा, ‘‘बजट के सभी लक्ष्य पिछले साल की तरह बनावटी और अवास्तविक हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav