जनता का मिजाज बदल गया है, यह अब मोदी के खिलाफ है: शरद पवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Apr 2024 10:47 PM
जनता का मिजाज बदल गया है, यह अब मोदी के खिलाफ है: शरद पवार
ऑडियो सुनें

नागपुर. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद पवार) के नेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि जनता का मिजाज बदल गया है और अब यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है. नागपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने यह भी कहा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस बारे में अभी तक कोई विचार नहीं हुआ है.

पवार ने कहा, ”मैं साफ-साफ देख सकता हूं कि जनता का मिजाज बदल गया है. अब यह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ है. इस सरकार में संस्थानों पर हमले हो रहे हैं.” यह पूछे जाने पर कि लोकसभा चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के सीटों की साझेदारी का अंतत: क्या स्वरूप होगा, पवार ने कहा, ”मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं.” दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर पवार ने कहा, ”यह अच्छी बात है. उनके साथ अन्याय हुआ था. अब असली तस्वीर सामने आएगी.”

प्रकाश आंबेडकर की अगुवाई वाली वंचित बहुजन आघाडी द्वारा कुछ सीट पर उम्मीदवार उतारे जाने के बारे में एक सवाल पर पवार ने कहा, ”हम महा विकास आघाडी (एमवीए) में उन्हें चाहते हैं.” क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन से एमवीए की संभावनाओं पर कोई असर पड़ेगा, इस सवाल के जवाब में पवार ने कहा, ”लोग भाजपा को हराने में सक्षम उम्मीदवारों को वोट देंगे.” जब पूछा गया कि क्या नितिन गडकरी के साथ उनके दोस्ताना संबंधों की वजह से ही उनकी पार्टी केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतार रही तो पवार ने कहा, ”ऐसी कोई बात नहीं है.’

पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले का मुकाबला लोकसभा चुनाव में अपने भतीजे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से होने और सुप्रिया की जीत की संभावना के संबंध में कहा, ”मतदान अभी होना है.” चीन द्वारा मनमाने तरीके से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने के सवाल पर पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा, ”हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को गंभीरता से नहीं ले रही.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu