तुर्किये के सेब का बहिष्कार करने के बाद पुणे के व्यापारी को पाकिस्तान से धमकी मिलने का दावा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 08:53 PM
तुर्किये के सेब का बहिष्कार करने के बाद पुणे के व्यापारी को पाकिस्तान से धमकी मिलने का दावा
ऑडियो सुनें

पुणे. तुर्किये द्वारा पाकिस्तान के खुले समर्थन के विरोध में सेब आयात बंद करने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद, पुणे के एक फल व्यापारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसे पाकिस्तान से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिला है. कृषि उपज मंडी समिति, (मार्केटयार्ड) के व्यापारी सुयोग ज.ेंडे और कुछ अन्य व्यापारियों ने हाल ही में घोषणा की थी कि वे तुर्किये से सेब का आयात नहीं करेंगे. यह फैसला तुर्किये द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारत की हालिया आतंकवाद-रोधी कार्रवाईयों की आलोचना के बाद लिया गया था.

जेंडे ने पत्रकारों को बताया, ह्लआज सुबह करीब नौ बजे मेरे फोन पर कॉल आने शुरू हुए, लेकिन मैंने उन्हें नहीं उठाया. बाद में मुझे एक वॉयस नोट मिला जिसमें भारत के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और कहा गया कि हम पाकिस्तान या तुर्किये का कुछ नहीं बिगाड़ सकते. मैंने इस धमकी का जवाब वॉयस मैसेज से दिया.ह्व उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर व्यापारी पुणे पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं.

प्रदर्शन स्वरूप मार्केटयार्ड के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को तुर्किये से आयात किए गए सेबों को सड़क पर फेंक दिया. जेंडे के अनुसार, पुणे के व्यापारी तुर्किये से सेब, लीची, आलूबुखारा, चेरी और सूखे मेवे आयात करते हैं. उन्होंने बताया कि केवल सेब का आयात ही करीब 1,200 करोड़ रुपये का होता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu