पंजाब: होशियारपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Jan 2024 01:05 PM
पंजाब: होशियारपुर में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

होशियारपुर: जालंधर-पठानकोट रोड पर एक कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दसुआ पुलिस थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक हरप्रेम ंिसह ने बताया कि कार सवार लोग शुक्रवार रात जालंधर से मुकेरियां जा रहे थे,उस दौरान यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही कार ऊंची बस्सी गांव के पास पहुंची, उसकी एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में आग लग गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवें को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना में ट्रक चालक सुशील कुमार को भी चोटें आईं है।वह हरियाणा से है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav