मायर्स, स्टोइनिस की आक्रामक बल्लेबाजी से लखनऊ ने आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Apr 2023 10:03 PM
मायर्स, स्टोइनिस की आक्रामक बल्लेबाजी से लखनऊ ने आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया
ऑडियो सुनें

मोहाली. काइल मायर्स और मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने पंजाब ंिकग्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट पर 257 रन बनाये जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है . मायर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली . आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाये .

तीन मैचों के बाद लौटकर कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ . राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिये . फॉर्म में चल रहे अर्शदीप ंिसह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले . कैगिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिये हालांकि उन्हें दो विकेट मिले. यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है . सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम है जिसने 2013 में क्रिस गेल के 175 रन की मदद से 263 रन बनाये थे .

बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए . उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये. मायर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाये . अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जहड़े . मायर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बडोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े . स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाये .लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 73 रन बनाये. स्टोइनिस 13वें ओवर में आउट हो जाते लेकिन लांग आन पर कैच लपकने के प्रयास में लियाम लिंिवगस्टोन ने सीमारेखा को छू दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu