पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए दिया 244 रन का लक्ष्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 09:33 PM
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए दिया 244 रन का लक्ष्य
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पांच विकेट पर 243 रन बनाये. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन का योगदान दिया. उन्होंने 42 गेंद की पारी में पांच चौके और नौ छक्के जड़े. आईपीएल पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 23 गेंद में 47 रन बनाये. शशांक सिंह ने आखिरी ओवरों में 16 गेंद में नाबाद 44 रन की आक्रामक पारी खेली. गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu