कतर की अदालत ने आठ पूर्व नौसैनिकों को मृत्युदंड मामले में विचारार्थ स्वीकार की भारत की अपील

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Nov 2023 08:10 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कतर की एक अदालत ने देश में आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को दी गई मौत की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील को विचारार्थ स्वीकार कर लिया है. मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई. विदेश मंत्रालय की तरफ से हालांकि शुक्रवार को यहां कोई आधिकारिक बयान नहीं आया. खबर में कहा गया है कि कतर की अदालत ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार द्वारा दायर अपील को विचारार्थ स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई जल्द ही होगी.

भारत ने पिछले हफ्ते कहा था कि कतर की एक अदालत द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना र्किमयों को सुनाई गई मौत की सजा के खिलाफ अपील प्रक्रियाधीन है और उसे उम्मीद है कि इसका सकारात्मक नतीजा निकलेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत इस मामले पर कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है और सरकार भारतीय नागरिकों को सभी तरह की कानूनी और राजनयिक सहायता देना जारी रखेगी.

आठ भारतीयों को 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी. भारत ने फैसले को ह्लबेहदह्व चौंकाने वाला बताया था और मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशने की प्रतिबद्धता जताई थी. कुछ दिनों बाद मृत्युदंड के फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई थी.

निजी कंपनी अल दाहरा में काम करने वाले भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था. न तो कतर के अधिकारियों ने और न ही नयी दिल्ली ने भारतीय नागरिकों के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu