राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान ‘भारत के दुश्मनों’ से मुलाकात की : भाजपा

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 20 Dec 2025 05:41 PM
राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान ‘भारत के दुश्मनों’ से मुलाकात की : भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान ह्लभारत के दुश्मनोंह्व से मुलाकात की। पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से सवाल किया कि ऐसे तत्वों के साथ हाथ मिलाकर वह देश के खिलाफ किस तरह की ह्लसाजिशह्व रच रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए र्बिलन स्थित हर्टी स्कूल की प्रेसीडेंट एवं प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ गांधी की कथित तस्वीर दिखायी और इसे कांग्रेस नेता द्वारा ह्लजर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकातह्व का ह्लसबूतह्व बताया।

भाटिया ने दावा किया कि वोल सेंट्रल यूरोपियन यूनिर्विसटी की ट्रस्टी में से एक हैं, जो अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से वित्तपोषित है। राहुल गांधी या कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। पिछले साल भी, भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के सोरोस-वित्तपोषित संगठनों से संबंध हैं, जो “भारत-विरोधी” गतिविधियों में शामिल हैं।

भाटिया ने शनिवार को आरोप लगाया, ‘‘अगर कोई भारत विरोधी ताकतों से मिलता है और विदेशी धरती से भारत का अपमान करता है, तो वह राहुल गांधी के अलावा और कोई नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी दो शरीर हैं, लेकिन एक आत्मा हैं।’’भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि गांधी संसद के लगभग हर सत्र के दौरान या उससे पहले विदेश क्यों जाते हैं और “भारत के दुश्मनों से मिलते हैं, जो भारत से जलते हैं और उसकी अखंडता पर हमला करते हैं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘यह किस तरह का भारत-विरोधी एजेंडा है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी भारत-विरोधी ऐसी ताकतों के साथ हाथ मिला कर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं?’’ भाटिया ने आरोप लगाया कि गांधी ने अपनी पिछली विदेश यात्राओं के दौरान भी “भारत-विरोधी” ताकतों से मुलाकात की थी और अपनी टिप्पणियों से ‘‘भारत को बदनाम और अपमानित किया था।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी ऐसी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हुए हैं। राहुल गांधी मीर जाफर बन गए हैं।’’ भाटिया ने आरोप लगाया कि सोरोस भारत विरोधी बयान देते हैं और भारत में अशांति फैलाने और देश की अखंडता और संप्रभुता पर हमला करने के लिए धन भी देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जॉर्ज सोरोस भारतीय नहीं हैं; वह एक विदेशी हैं। लेकिन, राहुल गांधी ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है। भारत के अंदर इन संपोलों का इलाज करने की जरूरत है। देश की जनता इसकी मांग कर रही है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital