राहुल गांधी तीन दिन की निजी यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Nov 2023 09:02 PM
राहुल गांधी तीन दिन की निजी यात्रा पर केदारनाथ पहुंचे
ऑडियो सुनें

रुद्रप्रयाग/दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे . गांधी दोपहर को हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं के साथ ही केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी तथा अन्य तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया . इस दौरान गांधी ने केदारनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भी गर्मजोशी से मुलाकात की. तिवारी ने बताया कि गांधी धार्मिक यात्रा पर केदारनाथ आए हैं. उन्होंने बताया कि भगवान केदारनाथ की सायं में होने वाली आरती में वह शामिल हुए .

इससे पहले, गांधी नई दिल्ली से देहरादून हवाई अडडे पहुंचे और वहां से सीधे ही हैलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए .
गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में केदारनाथ मंदिर की अपनी तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ”आज, मैंने उत्तराखंड में केदारनाथ धाम का दौरा किया और दर्शन व पूजा की. हर-हर महादेव.” कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गांधी का यह नितांत निजी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम है . उनका केदारनाथ में तीन दिन का कार्यक्रम है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu