राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Oct 2023 01:41 PM
राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे…
ऑडियो सुनें

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंच गए हैं। स्वमी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत ने उनका स्वागत किया।

बताया जा रहा है कि, यहां से राहुल के साथ सीएम और कई बड़े नेता भी सीधे फरसगांव, भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें, फरसगांव स्टेडियम में कांग्रेस की आमसभा होने वाली है। जिसके लिए सभा स्थल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी और जनता की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात कर दिया गया है।

दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव के दौरे पर जाएंगे। कवर्धा और राजनांदगांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर करीब 3 बजे कवर्धा में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav