गिरते-गिरते बचे राहुल गांधी, पालीगंज में जनसभा के दौरान मंच धंसने लगा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 May 2024 03:53 PM
गिरते-गिरते बचे राहुल गांधी, पालीगंज में जनसभा के दौरान मंच धंसने लगा…
ऑडियो सुनें

पटना: पालीगंज में राहुल गांधी की जनसभा के दौरान अचानक मंच का एक हिस्सा धंस गया। राहुल गांधी इंडी गठबंधन के नेताओं के साथ मंच थे, तभी यह घटना हुई। हालांकि, समय रहते राजद प्रत्याशी मीसा भारती और उनके अंगरक्षकों ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।

कोई ताकत हमारे संविधान को छू भी नहीं सकती है

कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात की थी। इनकी पॉलिसी का नतीजा यह है कि इस देश में युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकता है। सेना में अग्निवीय योजना लाकर गरीबों को मजबूर बना दिया। चार जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। हम दो तरह के शहीद नहीं चाहते हैं। यह अन्याय हम नहीं चाहते हैं। इसलिए अग्निवीर योजना को खत्म करने जा रहे हैं। जैसे पहले बहाली होती थी वैसे ही आगे से बहाली होगा। यह चुनाव संविधान का चुनाव है। यह पहला चुनाव है जहां भाजपा के नेताओं ने कहा कि हम संविधान को फाड़कर फेंक देंगे। मैं कहना चाहता हूं कि दुनिया की कोई ताकत हमारे संविधान को छू भी नहीं सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav