राहुल ने प्रदूषण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा, भाजपा ने किया पलटवार

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि अब जनता भाजपा सरकार के बहाने नहीं, बल्कि साफ हवा चाहती है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनपर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के 15 साल के कार्यकाल के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट शुरू हुई और उसकी सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासनकाल में भी इसमें सुधार नहीं हो सका. राहुल गांधी ने पर्यावरणविद् विमलेंदु झा के साथ संवाद का एक वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ”साल-दर-साल दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकारें बस तरह-तरह के बहाने बनाती हैं. अब तो केंद्र और दिल्ली- दोनों जगह उनकी ही सरकार है. अब बहाने नहीं, जनता को साफ. हवा चाहिए.” राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख किया कि उन्होंने वायु प्रदूषण के ब­ढ़ते स्तर के कारण कुछ दिनों के लिए अपनी मां एवं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर भेजने पर विचार किया था. भाजपा नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी पर दिल्ली के लोगों और स्थानीय सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि वायु प्रदूषण की समस्या कांग्रेस और आप की देन है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button