‘रेड 2’ ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:03 PM
‘रेड 2’ ने तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ ने अपने पहले सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर 51.31 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है.

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ हैंडल पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाई को साझा किया. इस पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी हर दिन की कमाई की जानकारी दी गयी है. ‘रेड 2’ ने पहले दिन 19.71 करोड़ रुपये कमाए और अगले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 13.05 करोड़ रुपये और 18.55 करोड़ रुपये की कमाई की.

प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज! अपनी टिकटें बुक करें. रेड 2 अब सिनेमाघरों में.” “रेड 2” 2018 की फिल्म “रेड” का सीक्वल है, जिसमें देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में थे. इसका निर्देशन भी गुप्ता ने ही किया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu