रायजोर दल ने परिसीमन के खिलाफ निर्वाचन आयोग के सुनवाई स्थल के बाहर प्रदर्शन किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Jul 2023 04:01 PM
रायजोर दल ने परिसीमन के खिलाफ निर्वाचन आयोग के सुनवाई स्थल के बाहर प्रदर्शन किया
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: विपक्षी रायजोर दल के कई सदस्यों को शुक्रवार को तब हिरासत में ले लिया गया जब वे परिसीमन प्रक्रिया के विरोध में उस स्थल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे जहां संबंधित मसौदा प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा सुनवाई की जा रही थी।
पहले दो दिन में सुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

रायजोर दल के प्रमुख एवं शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई समेत कुछ अन्य लोग शुक्रवार को आयोग के समक्ष अपना प्रतिनिधित्व रखने के लिए सुनवाई स्थल पहुंचे थे कि तभी उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों ने गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। परिसीमन प्रक्रिया के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी नेता धर्ज्य कोंवर और प्रणब डेका ने किया।

सुरक्षार्किमयों ने जब उन्हें प्रदर्शन करने से रोका तो वे सुनवाई स्थल के बाहर सड़क को अवरुद्ध करने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षार्किमयों का भी विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें बस में बैठाकर सुनवाई स्थल से दूर ले जाया गया।

उनकी हिरासत के बारे में विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है। निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ असम के विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए परिसीमन प्रस्तावों के मसौदे पर सार्वजनिक सुनवाई के लिए बुधवार को यहां पहुंची थी। आयोग को इस दौरान 11 राजनीतिक दलों और 71 अन्य संगठनों के सुझाव प्राप्त हुए जिन पर विचार किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav