रेलवे ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली कई गाड़ियों को रद्द

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 Nov 2024 12:41 PM
रेलवे ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली कई गाड़ियों को रद्द
ऑडियो सुनें

रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब आपको छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश या मध्यप्रदेश के छत्तीसगढ़ आने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे ने 23 नंबवर से एमपी और सीजी के बीच चलने वाली कई गाड़ियों को रद्द कर दिया है। ये गाड़ियां 2 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। विकास कार्यों के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। इससे पहले कई गाड़ियों को रद्द किया गया था।

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा आधारभूत संरचना विकास के तहत बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसी कारण रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

इसके साथ कई कईयों के मार्ग को बदल दिया है। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से नर्मदा एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, दुर्ग एक्सप्रेस,रीवा चिरमिरी एक्सप्रेस शामिल है। नर्मदा एक्सप्रेस (18234): बिलासपुर-इंदौर, 22-30 नवंबर तक।

नर्मदा एक्सप्रेस (18233): इंदौर-बिलासपुर, 23 नवंबर से 01 दिसंबर तक। भोपाल एक्सप्रेस (18236): बिलासपुर-भोपाल, 21-30 नवंबर तक। भोपाल एक्सप्रेस (18235): भोपाल-बिलासपुर, 23 नवंबर से 02 दिसंबर तक। जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (11265): 23-30 नवंबर तक। अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस (11266): 24 नवंबर से 01 दिसंबर तक।

रीवा एक्सप्रेस (18247): बिलासपुर-रीवा, 22-30 नवंबर तक। Also Read – एक्सप्रेसवे पर खड़ी डीसीएम से कई कारों की टक्कर, एक घायल रीवा एक्सप्रेस (18248): रीवा-बिलासपुर, 23 नवंबर से 01 दिसंबर तक। रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (11751): 25, 27 व 29 नवंबर। चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल (11752): 26, 28 व 30 नवंबर। गरीब रथ एक्सप्रेस (12535): लखनऊ-रायपुर, 25 व 28 नवंबर।

गरीब रथ एक्सप्रेस (12536): रायपुर-लखनऊ, 26 व 29 नवंबर। दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (22867): 26 व 29 नवंबर। निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस (22868): 27 व 30 नवंबर। दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस (18203): 24 व 26 नवंबर। कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस (18204): 25 व 27 नवंबर। दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (18213): 24 नवंबर। अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (18214): 25 नवंबर।

चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल (08269): 24-30 नवंबर। चंदिया रोड-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (08270): 24-30 नवंबर। चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल (05755): 26, 28 व 30 नवंबर। अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल (05756): 26, 28 व 30 नवंबर। कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल (06617): 23-30 नवंबर। चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल (06618): 24 नवंबर से 01 दिसंबर।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav