छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 Sep 2024 11:20 AM
छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट…
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रदेश में कई जिलों में अभी बारिश से लोगों को राहत मिली है। जिसके बाद उमस का दौर शुरू हो गया है। लोग फिर से अपने घरों में कुलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। तीन दिनों की राहत के बाद एक बार फिर सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिसके चलते 11 जिलों में बारिश का आसार है। मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश में अगले दो दिनों तक कम वर्षा होने की संभावना जताई है। दो दिन बाद गरज चमक के साथ वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच सितंबर के आसपास पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके असर से गुरुवार से प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा और वज्रपात की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav