छत्तीसगढ़ में कहर बरपाती गर्मी के बीच बारिश की भविष्यवाणी! जानें कब मिलेगी राहत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 02:13 PM
छत्तीसगढ़ में कहर बरपाती गर्मी के बीच बारिश की भविष्यवाणी! जानें कब मिलेगी राहत
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिलहाल गरमी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अभी कुछ दिन गरमी की स्थिति यथावत बतायी है। मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी के मुताबिक अभी प्रदेश में लू के हालात हैं, जो 2-3 दिन तक ऐसे ही बने रहेंगे।

4 से 5 दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की स्थिति बन सकती है। मध्य छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी का असर नज़र आएगा वहीं चक्रवात बीपारजॉय का असर प्रदेश में नज़र नहीं आएगा… हालांकि 4-5 दिनों के बाद प्रदेश में बारिश की संभावना नज़र आ रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज़ की जा सकती है।

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से बुधवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की वर्षा के आसार बने हुए है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून के बाद से देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही प्रदेश में भी बारिश के आसार बन रहे है। हालांकि मानसून की रफ्तार अभी भी थोड़ी धीमी है और इसके बाद ही मानसून की सक्रियता में तेजी आ सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 जून तक प्रवेश करना संभावित है। गौरतलब है कि अभी तक मानसून का प्रवेश केरल में भी नहीं हुआ है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav