राजधानी के कई जगहों में बारिश शुरू, उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Sep 2023 02:18 PM
राजधानी के कई जगहों में बारिश शुरू, उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है। दिल्ली और नोएडा में दिन में ही अंधेरा छा गया। कई जगहों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। नोएडा के अलावा गाजियाबाद और इंदिरापुरम में भी बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया था। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया।

सुबह से निकली थी धूप

इससे पहले सुबह से ही धूप खिली हुई थी। लोग पिछले दो-तीन दिन से उमस से परेशान थे। मॉनसून की विदाई के बीच लोग मौसम में बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दोपहर में करीब 1 बजते ही मौसम अचानक बदल गया। इससे पहले मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान के सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहने का अनुमान जताया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav