रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए बैंक खातों का आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 15 Feb 2023 07:17 PM
ऑडियो सुनें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 12 किस्त दी जा चुकी है। फरवरी महीने में यह तेरहवीं किस्त दिया जाना है। यह निधि की आगामी किस्त उन्हीं किसानों को दी जाएगी जिनका बैंक खाता का आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग हो। कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कराने का आग्रह किया है।

पीएम किसान सम्मान निधि के राज्य नोडल अधिकारी एवं कृषि विभाग के अपर संचालक एस.सी. पद्म ने बताया कि अब तक राज्य में आधार प्रमाणित 24 लाख 40 हजार 888 किसानों में से 21 लाख 77 हजार 961 के बैंक खातों में आधार सीडिंग हुआ है एवं 2 लाख 62 हजार 871 किसान शेष है। भारत सरकार द्वारा 13वीं किस्त का हस्तांतरण आधार आधारित किये जाने के निर्णय के फलस्वरूप किसानों के खाते में आधार सीडिंग नहीं होने की स्थिति में आगामी किस्त प्राप्ति में विलंब हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आधार सीडिंग के कार्य के लिए जिस बैंक में किसान का खाता है अथवा एक से अधिक बैंक खाता धारक होने पर जिस बैंक खाते में योजना का लाभ प्राप्त करने का इच्छुक है उस बैंक शाखा में स्वयं उपस्थित हो कर आधार सीडिंग करवाना होगा। पद्म ने बताया कि इस कार्य के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ;प्च्च्ठद्ध जो डाक विभाग ;क्व्च्द्ध संचार मंत्रालय के तहत भारत सरकार के स्वामित्व वाली 100 प्रतिशत इक्विटी के साथ स्थापित है, के प्रस्ताव एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार हितग्राही जिन्हें उक्त कार्य में समस्या का सामना करना पड़ रहा है अथवा किन्ही कारणों से अपने बचत खाते में आधार सीडिंग नहीं करवा पा रहे हैं, संस्था के माध्यम से योजनांतर्गत नवीन खाता खुलवा सकते हैं जिसमें संस्था द्वारा खाता प्रारंभ करने के साथ ही खाते का आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग किया जावेगा। अपर संचालक पद्म ने बताया कि योजनांतर्गत मापदण्डों के संबंध में अपनी स्थिति पता करने हेतु किसान अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/विकासखण्ड स्तरीय कृषि कार्यालय/जिला स्तरीय कृषि कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसम्बर, 2018 से प्रारम्भ की गई है। इसके अंतर्गत योजनांतर्गत सभी वर्ग एवं श्रेणी के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रूपए, दो-दो हजार की तीन किस्तों में प्रदाय किया जाता है। योजनांतर्गत अद्यतन कुल 12 किस्तें जारी की जा चुकी हैं एवं 13वीं किस्त माह-फरवरी, 2023 में जारी किया जाना प्रस्तावित है। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार पंजीकृत समस्त पात्र हितग्राहियों को आगामी किस्त प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खातों का आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग करवाना अनिवार्य है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news