रायपुर: नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 04 Sep 2024 03:41 PM
रायपुर: नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

रायपुर: नशीली टेबलेट स्पास्मों का सप्लायर उड़ीसा से गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत कुकुरबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन पास आरोपी मनीष चंद्राकर पिता स्व. मुगन लाल चंद्राकर उम्र 32 साल सा.सामुदायिक भवन के पास कूकुरबेडा थाना सरस्वती नगर रायपुर के मकान में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 864 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो खुदरा मूल्य कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 212/2024 धारा 22(ग), 29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो को बलांगीर उडीसा निवासी देवेन्द्र मांझी नामक व्यक्ति से लाना बताया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी देवेन्द्र मांझी की पतासाजी करते हुए आरोपी को उडीसा के बलांगीर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को उड़ीसा रवाना किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा उडीसा के बलांगीर में आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी देवेन्द्र मांझी को पकड़कर पूछताछ करने पर देवेन्द्र मांझी द्वारा मनीष चंद्राकर को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मो बिक्री करना बताया गया। जिस पर आरोपी देवेन्द्र मांझी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध भी कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – देवेन्द्र मांझी पिता बेगो मांझी उम्र 24 साल निवासी इंचगांव थाना सिंदेकला जिला बलांगीर उडीसा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav