रायपुर निकाय चुनाव: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 11 Feb 2025 03:03 PM
रायपुर निकाय चुनाव: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: निकाय चुनाव के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मतदान किया। वे अपनी पत्नी के साथ दुर्गा कॉलेज मौदहापारा पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ में सुबह 12 बजे तक 35% वोटिंग हुई है। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

इस बीच रायपुर बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली। कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही। मशीन को सुधारने के बाद दोबारा मतदान शुरू हो गए हैं। बिलासपुर के हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम खराब होने से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग प्रभावित हुई है। जिसके बाद मशीन सुधार लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital