
जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले में जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर बुधवार को ट्रक में आग लगने से उसका चालक ंिजदा जल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर तबीजी गैस संयंत्र के सामने दोपहिया वाहनों से भरे ट्रक में अज्ञात आग लग गई।
मांगलियावास पुलिस थाने के प्रभारी सुनील ताड़ा ने बताया कि चालक हनुमान केबिन से बाहर नहीं आ सका और ंिजदा जल गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि जलने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए ट्रक को सड़क से हटा दिया गया और यातायात सुचारू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।



