राजस्थान: जेके लोन अस्पताल के एसी डक्ट लाइन में आग लगी, बच्चों को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 02:02 PM
राजस्थान: जेके लोन अस्पताल के एसी डक्ट लाइन में आग लगी, बच्चों को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया
ऑडियो सुनें

जयपुर: जेके लोन अस्पताल में ‘एसी डक्ट लाइन’ में सोमवार रात आग लगने के बाद लगभग 30 बच्चों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
यह घटना सोमवार रात को हुई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने दो वार्डों की एसी डक्ट लाइन से धुआं निकलते देखा, जहां बच्चे भर्ती थे। अग्निशमन अधिकारियों को सतर्क किया गया हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया।

अधीक्षक डॉ. कैलाश मीना ने कहा, “दो वार्डों की एसी डक्ट लाइन से धुआं निकलते देख रेजिडेंट डॉक्टरों और र्निसंग स्टाफ सतर्क हो गए। तुरंत, दोनों वार्डों से 30 बच्चों को स्थानांतरित कर दिया गया।” उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से खुद ही आग पर काबू पा लिया। धुआं देख दोनों वार्डों की बिजली और आॅक्सीजन आपूर्ति भी रोक दी गई।

डॉ. मीना ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी, क्योंकि वार्ड का निर्माण हाल ही में हुआ है। ‘‘खामियां पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav