स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार फैसले कर रही है राजस्थान सरकार: भजनलाल शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 07:00 PM
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार फैसले कर रही है राजस्थान सरकार: भजनलाल शर्मा
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार फैसले कर रही है. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के दरभंगा से 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. कार्यक्रम में राजस्थान में भी जयपुर, बाड़मेर एवं फालना में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र की वर्चुअल शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री शर्मा इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.

शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में विकास को अभूतपूर्व गति मिली है. सड़क, ऊर्जा, मेडिकल, उद्योग, बिजली, पानी, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी सहित तमाम विकास संकेतकों में भारत विश्वभर में मजबूती के साथ आगे आया है.
आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा, ”आज राजस्थान के जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र की शुरुआत की गई है. इससे आमजन को कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी.”

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार निर्णय ले रही है. मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत जरूरतमंदों को निशुल्क इलाज मिल रहा है. वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण, रामाश्रय वार्ड, मा वाउचर जैसे नवाचारों से स्वस्थ राजस्थान के मिशन को गति मिली है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu