
जैसलमेर: जैसलमेर जिले के पोकरण रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक सुरक्षा गार्ड की बिजली की लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रेलवे में विद्युतीकरण का काम कर रही एक कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड जगदीश सोने के लिए कोच के ऊपर चढ़ा था। लेकिन उसने ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार को छू लिया और झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आग को बुझा दिया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।



