संसद में गतिरोध को लेकर राजनाथ सिंह ने खरगे से फोन पर बात की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 04:22 PM
संसद में गतिरोध को लेकर राजनाथ सिंह ने खरगे से फोन पर बात की…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री और लोकसभा के उप नेता राजनाथ सिंह ने संसद में मणिपुर के विषय पर जारी गतिरोध को खत्म करने के प्रयास के तहत कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात की है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि रक्षा मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को रविवार रात फोन किया था, लेकिन खरगे ने स्पष्ट कर दिया कि विपक्ष मणिपुर के मामले पर सदन में विस्तृत चर्चा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य चाहता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजनाथ सिंह जी ने कल रात कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जी को फ़ोन कर सदन में गतिरोध के बारे में बात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ़ तौर पर कहा कि हम सदन में विस्तृत चर्चा चाहते हैं, रोज़ इस बारे में नियम 267 के अन्तर्गत नोटिस भी दे रहे हैं क्योंकि मणिपुर में हो रही ंिहसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, प्रधानमंत्री जी को सदन में आकर बयान देना चाहिए।

विपक्षी दल मानसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में वक्तव्य देने और चर्चा की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद के मानसून सत्र के पहले दो दिन दोनों सदनों की कार्यवाही बार बार बाधित हुई।

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का वीडियो गत बुधवार को सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो चार मई का है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय ंिहसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav