राजनाथ ने पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की

कारवार (कर्नाटक). रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा की. सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएनएस खंडेरी’ में समुद्री यात्रा का अद्भुत और रोमांचकारी अनुभव रहा.’’रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ समुद्र में नीचे कुछ घंटें बिताए और कलवरी श्रेणी की अत्याधुनिक पनडुब्बी की लड़ाकू क्षमताओं और आक्रामक ताकत को देखा.’’ उन्होंने पानी के अंदर भारतीय नौसेना की क्षमताओं को प्रत्यक्ष देखने के बाद कहा कि वह भारत की सुरक्षा के प्रति अधिक आश्वस्त हैं.सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना एक आधुनिक, प्रबल और विश्वसनीय बल है जो हर स्थिति में सतर्क, बहादुर और विजय पाने की क्षमता रखती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button