रामनवमी 2025: राम कथा सुनाएंगे अमिताभ बच्चन, राम जन्मभूमि से आरती और अनुष्ठान होगा प्रसारित…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 02 Apr 2025 04:32 PM
रामनवमी 2025: राम कथा सुनाएंगे अमिताभ बच्चन, राम जन्मभूमि से आरती और अनुष्ठान होगा प्रसारित…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: रामनवमी के अवसर पर जियो-हॉटस्टार दर्शकों के लिए अयोध्या से एक विशेष लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस दौरान अमिताभ बच्चन भगवान राम की प्रेरक कथा सुनाएंगे। साथ ही राम जन्मभूमि पर होने वाले सभी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों को भी इस पर प्रसारित किया जाएगा।

6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह स्ट्रीमिंग चलेगी

राम कथा सुनाएंगे बिग बी

स्ट्रीमिंग के दौरान अमिताभ बच्चन राम के मूल्यों पर चर्चा करेंगे। उत्सव में राम के जन्म, रामायण के सात कांडों और राम जन्मभूमि से जुड़ी कथा लाइव स्ट्रीम पर चलेगी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन बच्चों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन भी करेंगे। जिसमें रामायण के कांडों की चुनिंदा कहानियों और दोहों को भी दिखाया जाएगा।

अयोध्या से क्या-क्या देख सकेंगे स्ट्रीमिंग में

इस स्ट्रीमिंग के माध्यम से अयोध्या में की जाने वाली विशेष पूजा से लेकर, मंदिरों में पवित्र अनुष्ठान, भद्राचलम, पंचवटी, चित्रकूट और अयोध्या की लाइव आरती का आनंद दर्शक उठा पाएंगे। इसके अलावा भक्ति भजन, कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी सहित मशहूर कलाकारों द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रसारित होंगी।

प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा अमिताभ ने?

इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अमिताभ बच्चन ने आभार जताया। बिग बी ने कहा, “ऐसे पवित्र अवसर का हिस्सा बनना बड़ा सम्मान है। रामनवमी एक त्योहार से कहीं बढ़कर है। यह भगवान राम द्वारा बताए गए धर्म, भक्ति और धार्मिकता के आदर्शों को अपनाने का समय है।” ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव देने का यह एक प्रयास है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital