त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 14 Apr 2025 03:19 PM
त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी
ऑडियो सुनें

हिसार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र है और यह उसके कार्यों में परिलक्षित होता है। मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए र्टिमनल भवन के लिए आधारशिला रखी।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या 150 को पार कर गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने पहली बार हवाई जहाज में उड़ान भरी, हमने नए हवाई अड्डे बनाए, पहले अच्छे रेलवे स्टेशन भी नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बिना रुके विकास, तेजी से विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है। हमारी सरकार कनेक्टिविटी, सामाजिक न्याय और गरीबों के कल्याण पर जोर दे रही है।’’ मोदी ने कांग्रेस पर भीमराव आंबेडकर का अपमान करने और उनके लिए चुनाव में बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने (कांग्रेस) आंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया और उन्हें दो बार चुनाव में हराया गया।’’ मोदी ने कहा कि बाबासाहेब चाहते थे कि हर गरीब व्यक्ति सिर उठा कर जिए, लेकिन कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों को ‘‘दूसरे दर्जे का नागरिक’’ बना दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए पवित्र संविधान को हथियार बना लिया और ‘‘वोट बैंक का वायरस’’ फैलाया। मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने धर्म के आधार पर निविदाओं में आरक्षण दिया और एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीने।’’ मोदी ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए र्टिमनल भवन के लिए आधारशिला रखी। इसका निर्माण अनुमानित 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा।

इसमें एक अत्याधुनिक यात्री र्टिमनल, एक कार्गो र्टिमनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। इस परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी के यहां से अयोध्या के लिए उड़ान को हरी झंडी दिखाने के संबंध में पहले एक बयान में कहा गया था कि हरियाणा में हवाई मार्ग के जरिए संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो बार और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें शुरू की जाएंगी।

मोदी सोमवार को भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य में 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करने के लिए हरियाणा पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ंिसह सैनी और राज्य के कई मंत्री मौजूद थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital