कैदी के दिल से तीन सुइयां निकाली गईं, साल भर पहले एयरगन से हुआ था हमला

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 26 Sep 2025 04:47 PM
कैदी के दिल से तीन सुइयां निकाली गईं, साल भर पहले एयरगन से हुआ था हमला
ऑडियो सुनें

इंदौर: इंदौर के एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने 29 वर्षीय विचाराधीन कैदी के दिल में साल भर से धंसी तीन सुइयों को जटिल सर्जरी के जरिये बाहर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, ये सुइयां इस व्यक्ति पर एयरगन जैसी बंदूक से दागी गई थीं और दिल में इनके धंसने के बाद उसका अब तक ंिजदा रहना किसी करिश्मे से कम नहीं है। मित प्रताप ंिसह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मरीज को छाती के बायीं तरफ चुभन और दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ंिसह ने बताया कि सीटी स्कैन और इकोकार्डियोग्राफी की रिपोर्ट देखकर चिकित्सक चौंक गए क्योंकि उन्होंने पाया कि मरीज के दिल में तीन सुइयां धंसी हैं। उन्होंने बताया,‘‘हमने आठ घंटे के जटिल आॅपरेशन के बाद मरीज के दिल से ये सुइयां निकालीं जिनकी लंबाई एक से 2.5 इंच के बीच है। जिस तरह ओपनहार्ट सर्जरी का आॅपरेशन होता है, उसी तरह यह आॅपरेशन किया गया।’’

ंिसह ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज की हालत ठीक है। उन्होंने कहा,‘‘करिश्मा ही है कि यह व्यक्ति दिल में तीन सुइयां धंसी होने के बावजूद साल भर तक ंिजदा रहा। सुइयों के कारण उसके दिल में सूजन आ गई थी और इस अंग का हुलिया ही बदल चुका था।’’

अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति पर 2024 के दौरान दिल्ली में पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर एयरगन जैसी बंदूक से सुइयां दागी गईं थीं जो उसकी छाती, गले और सिर में लगी थीं। अधिकारियों के मुताबिक, इस व्यक्ति के शरीर के दूसरे अंगों से तो सुइयां निकाल ली गई थीं, लेकिन दिल में तीन सुइयां धंसी रह गई थीं। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति एक आपराधिक मामले में स्थानीय जेल में बंद है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital