राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुंबई के अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यादव को 10 सितंबर को यहां एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।

सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव (76) को एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव की वर्ष 2014 में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ‘ऐआर्टिक वाल्व’ बदलने की सर्जरी की गई थी। उक्त सर्जरी छह घंटे में हुई थी। यादव उस समय 66 वर्ष के थे। वह 2018 और 2023 में स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल आये थे।

सूत्रों ने बताया, ‘‘यादव को 10 सितंबर, 2024 को डॉ. (संतोष) डोरा और डॉ. तिलक (सुवर्ण) द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिर से भर्ती किया गया था।’’ एंजियोप्लास्टी एक प्रक्रिया है जिससे हृदय की नसों में रुकावट को दूर किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button