लद्दाख में सड़क परियोजनाओं के लिए 1,170 करोड़ रुपये स्वीकृत: गडकरी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Dec 2023 04:37 PM
लद्दाख में सड़क परियोजनाओं के लिए 1,170 करोड़ रुपये स्वीकृत: गडकरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में 29 सड़क परियोजनाओं के लिए 1,170.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने लद्दाख में राजकीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों से संबंधित 29 परियोजनाओं के लिए 1,170.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

इसके साथ ही केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) योजना के अंतर्गत आठ पुलों के लिए 181.71 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्वीकृत परियोजनाओं से क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़े और दूसरे सबसे कम जनसंख्या वाले केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दूरदराज वाले गांवों तक बेहतर पहुंच हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क में सुधार होने से खासकर कृषि और पर्यटन क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह लद्दाख के समग्र ढांचागत विकास में योगदान देगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav