आरएसएस भारत में काम करता है, अमेरिका में किसी लॉबिंग फर्म की सेवा नहीं ली: आंबेकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Nov 2025 10:53 PM
आरएसएस भारत में काम करता है, अमेरिका में किसी लॉबिंग फर्म की सेवा नहीं ली: आंबेकर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि उसने अमेरिका में अपने हितों की पूर्ति के लिए ”पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग इकाइयों में से एक” की मदद ली है. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि आरएसएस ने अमेरिका में अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए ”पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग इकाइयों में से एक” की सेवा ली है. पार्टी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि संघ ने ”राष्ट्रीय हित के साथ विश्वासघात” किया है.

कांग्रेस के दावे को खारिज करते हुए आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, ”राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में काम करता है और उसने अमेरिका में किसी लॉबिंग फर्म की सेवा नहीं ली है.” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कुछ दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्वीकार किया था कि आरएसएस एक पंजीकृत संगठन नहीं है और यह करों का भुगतान नहीं करता है.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”अब, हमें पता चला है कि आरएसएस ने अमेरिका में अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग इकाइयों में से एक अमेरिकी विधि कंपनी ‘स्क्वॉयर पैटन बोग्स’ (एसपीबी) की सेवा लेने के लिए काफी धनराशि खर्च की है.” रमेश ने ‘एक्स’ पर एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें अमेरिकी सीनेट में पैरोकारी के खुलासे को दर्शाया गया है तथा यह दिखाया गया है कि ‘स्क्वॉयर पैटन बोग्स’ ने आरएसएस के लिए एक ‘लॉबिस्ट’ के रूप में पंजीकरण कराया था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu