मुंबई. घरेलू शेयर बााजर में तेजी और विदेशों में डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की हल्की बढ़त के साथ 77.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपया एक सीमित दायरे में रहा. राजकोषीय घाटा बढ़ने की ंिचता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर कुछ दबाव रहा. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.60 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.57 से लेकर 77.67 के दायरे में रहा. अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 77.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बृहस्पतिवार को रुपया 77.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
रुपया दो पैसे बढ़कर 77.59 प्रति डॉलर पर
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 27 May 2022 04:58 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Bharat Mandapam 16वीं सदी की स्वर्ण अक्षरों वाली गीता बनी आकर्षण, भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत
- 2 1.89 करोड़ के मोबाइल कंजर गिरोह ने उड़ाए थे, एक गिरफ्तार, एप्पल स्टोर से 173 नग मोबाइल चोरी का मामला
- 3 NVIDIA : सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी के बाद शेयरों में 30 फीसदी उछाल, जानिए कैसे पलट गई बाजी
- 4 NMDC ने ग्रामीणों से जमीनें तो ले लीं, बदले में ना हॉस्पिटल दिया, ना 324 किसानों को रोजगार, अब 40 फीट मलबे के धंसाव ने मुश्किलें बढ़ाईं
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: