रूस ने पकड़े गए 23 यूक्रेनियों को आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराया, यूक्रेन ने बताया फर्जी मुकदमा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 08:25 PM
रूस ने पकड़े गए 23 यूक्रेनियों को आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराया, यूक्रेन ने बताया फर्जी मुकदमा
ऑडियो सुनें

मॉस्को/वॉरसॉ. रूस की एक सैन्य अदालत ने बुधवार को यूक्रेन युद्ध से जुड़े मामलों में पकड़े गए 23 यूक्रेनियों को आतंकवाद के मामलों में दोषी करार दिया. हालांकि, यूक्रेन ने पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए इसे दिखावा और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है.
रूसी मीडिया रिपोर्टों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार, अभियुक्तों में कुलीन आज.ोव ब्रिगेड के वर्तमान या पूर्व लड़ाके शामिल हैं, जिसे रूस ने आतंकवादी समूह घोषित किया है. उन्होंने बताया कि इन लोगों में वे भी शामिल हैं जो वहां रसोइये या सहायक कर्मचारी के रूप में काम करते थे.

एक प्रमुख रूसी मानवाधिकार समूह ‘मेमोरियल’ने प्रतिवादियों को राजनीतिक कैदी घोषित किया. इसने कहा कि उनमें से कुछ को 2022 में यूक्रेनी बंदरगाह शहर मारियोपोल में लड़ाई के दौरान पकड़ा गया था, जहां वे रूसी सैनिकों द्वारा घेराबंदी के तहत अज.ोवस्टल स्टील मिल में रुके थे. समूह ने कहा कि अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था क्योंकि वे रूसी सेना द्वारा शहर पर कब्जा करने के बाद शहर छोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

रूस के रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर की अदालत में बुधवार को केवल 12 प्रतिवादी उपस्थित थे, जबकि नौ महिलाओं सहित 11 अन्य, कैदियों की अदला-बदली के तहत यूक्रेन लौट आए थे और उनकी अनुपस्थिति में उन्हें दोषी ठहराया गया. यूक्रेन के मानवाधिकार दूत दिमित्रो लुबिनेट्स ने जून 2023 में शुरू हुए मुकदमे की निंदा करते हुए इसे रूस के ”अपने मनोरंजन” के लिए आयोजित ”एक और दिखावापूर्ण मुकदमा” करार दिया.

रूस ने अगर पोलैंड पर हमला किया तो ‘विनाशकारी’ प्रतिक्रिया मिलेगी : नाटो महासचिव

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रूट ने बुधवार को रूस को चेतावनी दी कि अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन हमेशा पोलैंड या किसी अन्य सदस्य के साथ खड़ा रहेगा और किसी भी हमले पर उसकी प्रतिक्रिया ”विनाशकारी” होगी. रूट पोलैंड की राजधानी वारसॉ की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ संक्षिप्त टिप्पणी की.

टस्क ने कहा कि यूक्रेन में तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से रूस और अमेरिका के बीच होने वाली वार्ता के किसी भी परिणाम के लिए तैयार रहना महत्वपूर्ण है. नाटो 32 सदस्यीय सैन्य गठबंधन है जिसके पूर्वी छोर पर स्थित उसके सदस्यों खासतौर पर पोलैंड और बाल्टिक देशों को इस बात को लेकर चिंता है कि वार्ता रूस के पक्ष में किसी समझौते पर समाप्त हो सकती है.
रूट ने कहा कि न तो पुतिन और न ही किसी अन्य को यह मान लेना चाहिए कि वे ऐसा करके बच निकलेंगे.

रूट ने कहा, ”अगर कोई गलत अनुमान लगाता है और सोचता है कि वे पोलैंड या किसी अन्य सहयोगी पर हमला करके बच निकलेंगे, तो उन्हें इस गठबंधन की पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा. हमारी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी. यह बात व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन और उन सभी लोगों को बहुत स्पष्ट रूप से पता होनी चाहिए जो हम पर हमला करना चाहते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu